महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को रंगोली राष्ट्र/भारत मंडला का अवलोकन किया जाएगा
महाविद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का होगा सम्मान
जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 07 अक्टूबर 2026 को जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में विशाल रंगोली राष्ट्र/भारत मंडला 76×76 फीट का निर्माण किया गया है, जिसका अवलोकन अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर महासमुंद जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में महाविद्यालयीन स्तर पर आयोजित रंगोली राष्ट्र प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी विकासखण्डों में 17×17 फीट रंगोली का निर्माण किया जाकर नागरिकों के अवलोकन के लिए खुला रहेगा।
अन्य सम्बंधित खबरें