बसना : किसान के खेत से सोलर पंप, पाइप और केबल चोरी; चोरों ने... - CG Sandesh

बसना : किसान के खेत से सोलर पंप, पाइप और केबल चोरी; चोरों ने फोड़े सोलर पैनल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गिधामुड़ा में अज्ञात चोरों द्वारा खेत में लगे सोलर पंप को चोरी कर लिया. चोरों ने न केवल सोलर पंप, पाइप और केबल पार कर दिया, बल्कि स्थल पर लगे 3 सोलर पैनलों को भी पत्थर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गिधामुड़ा तहसील सरायपाली निवासी किसान बेदलाल साव ने अपने खेत में लगभग 2 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी संध्या साव के नाम से क्रेडा के माध्यम से इकोजेन  कंपनी का SHP सोलर पंप लगवाया था. जिसे 28 सितंबर 2026 को अज्ञात चोरों ने खेत में धावा बोलकर वहाँ से SHP सोलर पंप, 150 फीट/नग पाइप, 160 फीट केबल वायर चोरी कर लिया. इसके साथ ही चोरों ने मौके पर लगे 3 सोलर पैनलों को पत्थरों से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे किसान को भारी आर्थिक क्षति पहुँची.

वहीँ इस घटना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें