बसना : 20 लीटर महुआ शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार; मुख्य... - CG Sandesh

बसना : 20 लीटर महुआ शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार; मुख्य सप्लायर की तलाश जारी

बसना पुलिस ने जीराडबरी से सावित्रीपुर जर्रा रोड स्थित नीम पेड़ के पास नाकाबंदी कर हाथ भट्टी से निर्मित 20 लीटर महुआ शराब कीमत ₹4,000  और घटना में प्रयुक्त हिरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल कीमत ₹60,000 जब्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 07 अक्टूबर की रात गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जर्रा रोड पर अवैध शराब बेचने और परिवहन करने के उद्देश्य से खड़ा है. सूचना पर पुलिस ने जीराडबरी-जर्रा मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया.

जहाँ पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम चंद्रशेखर सिदार उम्र 32 वर्ष, पिता सुखीराम सिदार, निवासी ग्राम जर्रा थाना बसना, जिला महासमुंद बताया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 20,000 ML हाथ भट्टी निर्मित अवैध महुआ शराब बरामद की.

पूछताछ में आरोपी चंद्रशेखर सिदार ने बताया कि उक्त 20 लीटर शराब उसे ग्राम सावित्रीपुर निवासी आशा राम रात्रे पिता अन्न दास रात्रे, उम्र 30 वर्ष द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई थी.

मुख्य सप्लायर आशा राम रात्रे अपनी बाइक क्रमांक CG 06 GY 3416 से शराब का परिवहन कर उसके पास छोड़कर गया था. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चंद्रशेखर सिदार और आशा राम रात्रे दोनों आदतन अपराधी हैं, जो संगठित गिरोह के रूप में अवैध आर्थिक लाभ के लिए लंबे समय से शराब की तस्करी व बिक्री में संलिप्त हैं.

मामले में आदतन संगठित गिरोह बनाकर भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई करने के गंभीर कृत्य पर दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 42, 59(क) एवं धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया. मौके पर महुआ शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर सीलबंद की गई. तथा आरोपी चंद्रशेखर सिदार को गिरफ्तार कर लिया गया व मुख्य सप्लायर आशा राम रात्रे की तलाश की जा रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें