सांकरा : टेमरी मोड़ के पास 60 झिल्लियों में भरी 10.8 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
सांकरा पुलिस से टेमरी जाने वाले मार्ग पर मोड़ के पास घेराबंदी कर प्लास्टिक की झिल्लियों में भरी 10.800 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत ₹3,000 के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 06 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली की टेमरी मोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है.
सुचना पर पुलिस ने मौके पर थैला लिए खड़े संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की, जिसमे आरोपी ने अपना नाम रोहिदास पटेल उम्र 55 वर्ष, पिता पाड़े पटेल, निवासी ग्राम देवसराल थाना सांकरा, जिला महासमुंद बताया.
जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 60 छोटी प्लास्टिक झिल्लियां बरामद हुईं. प्रत्येक झिल्ली में 180-180 ML के हिसाब से कुल 10.800 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब पाई गई. पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर आरोपी रोहिदास पटेल का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया.