महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल भारत मंडला रं... - CG Sandesh

महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल भारत मंडला रंगोली प्रदर्शनी का समापन, कलेक्टर ने किया वालंटियर को सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद में जिला स्तरीय रंगोली प्रदर्शनी का भव्य समापन एवं अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंगोली प्रदर्शनी के अंत में उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने की। 

इस अवसर पर रंगोली प्रदर्शनी की जिला नोडल अधिकारी डॉ. रीता पाण्डे, सहायक नोडल अधिकारी मनीराम धीवर, कार्यक्रम प्रभारी डॉ  मालती तिवारी जिला संगठक, रेखराम शर्मा एवं विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरस्वती वर्मा, डॉ स्वेतलाना नागल, राजेश्वरी सोनी, आशुतोष पुरी गोस्वामी, गायत्री चंद्राकर, निर्मल बंजारे, कांति साहू, हेमेन्द्र साहू पस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं को कलेक्टर द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


उल्लेखनीय है कि जिले में 76×76 फीट की विशाल रंगोली राष्ट्र - भारत मंडला का निर्माण किया गया था, जिसका थीम ‘‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’’ रहा। इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंडों में 17×17 फीट की रंगोली का निर्माण कर आम नागरिकों के अवलोकन हेतु रखा गया है। रंगोली प्रदर्शनी को सफल बनाने में विभिन्न महाविद्यालयों के 35 टीम प्रभारी व 160 से अधिक छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान भव्य सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित का समापन भी इसी स्थल पर किया गया। अवलोकन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, जिले के समस्त शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद के विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी गई, वहीं शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। उत्कृष्टता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का संचालन अजय कुमार राजा वा आभार प्रदर्शन डॉ मालती तिवारी द्वारा किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें