मुंबई रेलखंड में ब्लॉक का असर, छत्तीसगढ़ से जुड़ी कई ट्रेनें र... - CG Sandesh

मुंबई रेलखंड में ब्लॉक का असर, छत्तीसगढ़ से जुड़ी कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रायपुर। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा यार्ड में तीसरी रेल लाइन से जुड़े जरूरी काम किए जाएंगे। आसनगांव-कसारा तीसरी लाइन परियोजना के साथ इगतपुरी साइड आरएंडडी एक्सटेंशन अप यार्ड में भी बुनियादी ढांचे और तकनीकी कार्य होंगे। इन कामों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है।इस ब्लॉक का सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा, जबकि कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से काफी देर से रवाना होंगी।

गीतांजली एक्सप्रेस का बदलेगा रास्ता

16 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलेगी।यह ट्रेन जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड और ठाणे के रास्ते सीएसएमटी पहुंचेगी। ऐसे में इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने सफर की योजना बनाते समय बदले हुए मार्ग का ध्यान रखना होगा।

दुरंतो समेत इन ट्रेनों पर भी असर

रेलवे के ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। अलग-अलग तारीखों पर इन ट्रेनों में देरी रहेगी।

  • 14 अक्टूबर को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 1 घंटे 35 मिनट की देरी से चलेगी।
  • 15 अक्टूबर को इसी ट्रेन के प्रस्थान में करीब 7 घंटे की देरी रहेगी।
  • 17 अक्टूबर को एलटीटी से रवाना होने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट देर से चलेगी।
  • इसी दिन सीएसएमटी से चलने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस 4 घंटे 20 मिनट और एलटीटी से रवाना होने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी।
  • 18 अक्टूबर को एलटीटी से रवाना होने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट देर से चलेगी।
  • 16 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से रवाना होगी।
  • 21 अक्टूबर को एलटीटी से चलने वाली 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस करीब 3 घंटे देर से चलेगी।
  • 22 अक्टूबर को एलटीटी से रवाना होने वाली 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस के समय में भी 3 घंटे की देरी रहेगी।

यात्रा से पहले समय जरूर जांच लें

रेलवे के इस ब्लॉक का असर कई यात्रियों की यात्रा योजना पर पड़ सकता है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन के प्रस्थान समय की ताजा जानकारी रेलवे से जरूर जांच लें। इससे स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार और यात्रा से जुड़ी परेशानी से बचा जा सकेगा।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें