बलौदाबाजार:- मुरुमडीह नवीन पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्राम गज... - CG Sandesh

बलौदाबाजार:- मुरुमडीह नवीन पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्राम गजरडीह के ग्रामीणों में रोष, विरोध करने पहुचे कसडोल एसडीएम कार्यालय।

रवान ग्राम पंचायत सात आश्रित ग्रामो को मिलाकर बनाया गया था। किंतु दूर दराज घने जंगलों और जंगली जानवरों के बीच से हो रही आवागमन एवम मुख्यालय ग्राम पंचायत की दूरी को देखते हुए तालाझार,  दलदली,  गजरडीह, मुरुमडीह और मोहदा को मिलाकर एक नवीन पंचायत मुरुमडीह को बनाया गया.

मुरुमडीह पंचायत का नाम माननीय शिवकुमार डहरिया पूर्व विधायक बिलाईगढ़, एवम वर्तमान मंत्री के द्वारा भी प्रस्ताव पर सहमति के बाद समस्त ग्रामवासी में (ग्राम गजरडीह के ग्रामीणों को छोड़कर) एक सुर से समर्थन किया, क्योंकि सभी ग्राम की दूरी कम पड़ने के कारण मुरुमडीह को चुना गया, यदि गजरडीह को मुख्यालय चुना जाता तो 5 से 10 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करना पड़ता.

सरपंच ने बताया कि ग्राम गजरडीह में पूर्व गौठान के लिए जगह तय किया गया था परंतु ग्रामवासियो द्वारा जगह नही है कहकर गौठान बनने से रुक गया जबकि सबसे पहले प्रस्ताव रवान को ही मिला था, और आज भौगोलिक दृष्टि से गजरडीह ग्रामके बजाय मुरुमडीह उचित है, इसमे जो विरोध कर रहे है वह  उचित नही है. विकास कार्य पर पहले विरोध किया गया और आज मुरुमडीह पंचायत का दर्जा मिल गया है तो तब विरोध कर रहे है. पूरे चारो गांव से सहमती लेकर प्रयासों से इसे पास किया गया है. इसमे किसी गाँव को कोई आपत्ति नही है, सिवाय गजरडीह के.

सरपंच के बताए अनुसार मुरुमडीह ही उचित स्थान है और पूरा गांव का समर्थन है,जिसमे विभागीय अधिकारियों का समर्थन है. इसमें किसी का विरोध नही है.


अन्य सम्बंधित खबरें