बसना : उधारी के लेन-देन को लेकर विवाद, अश्लील गाली-गलौज कर क... - CG Sandesh

बसना : उधारी के लेन-देन को लेकर विवाद, अश्लील गाली-गलौज कर की मारपीट

बसना नगर के फोकट पारा वार्ड क्रमांक 11 में उधारी के लेन-देन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे दी. घटना में पीड़ित युवक के नाक पर गंभीर चोट आई है।. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 11 फोकट पारा निवासी राजेन्द्र दास 07 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 09:30 बजे अपने काम पर जाने के लिए निकला था, और जैसे ही वह सरस्वती शिशु मंदिर बसना के पास पहुँचा, तभी उसके मोहल्ले का ही निवासी बीसन दास वहाँ आ धमका.

इस दौरान बीसन दास ने राजेन्द्र दास को रोककर "मेरा पैसा वापस क्यों नहीं कर रहे हो" कहते हुए पुरानी लेन-देन की बात को लेकर मां-बहन की अश्लील गालियां देनी शुरू कर दी. जिसका विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी.

हमले में राजेन्द्र दास के नाक पर गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा. घटना के समय मौके पर मौजूद युवराज भोई ने पूरी वारदात को देखा-सुना और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया.

मामले में पुलिस ने आरोपी बीसन दास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध पंजीकृत किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें