बसना : वार्ड नंबर 12 स्थित एक खंडर मकान से 75 लीटर महुआ शराब जप्त
बसना नगर में 07 अक्टूबर 2026 की रात वार्ड नंबर 12 स्थित एक खंडर मकान से 75 लीटर महुआ शराब कीमत ₹15,000 सहित शराब बनाने में प्रयुक्त एल्युमिनियम गंजी और प्लास्टिक ड्रम जब्त किया गया है. जब्त सामान की कुल कीमत ₹16,500 आंकी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 12 निवासी एक व्यक्ति अपने घर के सामने स्थित खंडर मकान में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर रहा है. उक्त सुचना पर पुलिस वार्ड नंबर 12 में बताए गए स्थान की घेराबंदी की और मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया.
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम संजय चतुर्वेदी (उम्र 36 वर्ष), पिता आशाराम चतुर्वेदी, निवासी वार्ड नंबर 12 बसना बताया. जहाँ पुलिस ने खंडर मकान से 75 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब 150 लीटर क्षमता वाले नीले प्लास्टिक ड्रम में भरी हुई, कीमत ₹15,000, शराब बनाने में प्रयुक्त 02 एल्युमिनियम गंजी कीमत ₹1,000, एक खाली प्लास्टिक ड्रम कीमत ₹500 जब्त कर सीलबंद किया.
मामले में पुलिस ने आरोपी संजय चतुर्वेदी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया.