सांकरा : पुलिस को आते देख भागे जुआरी, मौके से जुआ खिला रहे 3... - CG Sandesh

सांकरा : पुलिस को आते देख भागे जुआरी, मौके से जुआ खिला रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

सांकरा पुलिस ने ग्राम अंसुला में नदी किनारे चल रहे खुड़खुड़िया जुए के फड़ पर दबिश देकर कार्रवाई की है. पुलिस ने मौके से जुआ खिला रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस को आते देख कई जुआरी भागने में सफल रहे. पुलिस ने फड़ से नगदी, मोबाइल, ताश-परदा के साथ 6 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत ₹1,35,100 आंकी गई है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 08 अक्टूबर 2026 की शाम सूचना मिली कि ग्राम अंसुला में नदी किनारे कुछ लोग अवैध रूप से खुड़खुड़िया नामक जुआ खिला रहे हैं. सूचना पर शाम लगभग 05:20 बजे पुलिस टीम ने अंसुला नदी तट पर घेराबंदी कर रेड मारी. जहाँ पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भाग निकले, लेकिन जुआ खिला रहे 3 संचालकों को पुलिस ने धर दबोचा.

जिसमे चिंतामणि साहू (35 वर्ष), पिता धुबई साहू, निवासी ग्राम गबौद, खेमराज डडसेना (26 वर्ष), पिता स्व. रूपधर डडसेना, निवासी ग्राम बल्दीडीह तथा मयंक साहू (38 वर्ष), पिता स्व. मेधो साहू, निवासी ग्राम अंसुला से नगद राशि ₹5,100 सट्टा जुआ सामग्री  चिड़ी, पान, हुकुम, ईंट, झंडा-मुंडा छाप वाला 01 परदा, 06 गोटा, 01 बांस की टोकरी और 01 चटाई 06 मोटरसाइकिलें जप्त की.

मामले में आरोपियों का कृत्य छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत अपराध कायम किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें