बसना : महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 6 लीटर शराब जब्त
भंवरपुर चौकी पुलिस ने एक महिला आरोपी को अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है. पुलिस ने मौके से 6 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सलखंड बाजार के आगे पक्की रोड किनारे एक महिला अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करने की फिराक में खड़ी है.
सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और महिला को हिरासत में लिया, पकड़ी गई महिला ने अपना नाम कुंती मिर्धा उम्र 28 वर्ष, पति सहत्तगर मिर्धा, निवासी वार्ड नंबर 10 सलखंड बताया. जिसके कब्जे से 6 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया.
पुलिस ने आरोपी के महिला होने और घटना का समय देर रात लगभग 11:00 बजे होने के कारण तत्काल गिरफ्तारी न करते हुए धारा 35(3) BNSS का नोटिस देकर चौकी में उपस्थित होने का निर्देश दिया.
मामले में आरोपीया के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया.