बसना : चॉइस सेंटर व किराना दुकान का रोशनदान तोड़कर चोरी, ₹12... - CG Sandesh

बसना : चॉइस सेंटर व किराना दुकान का रोशनदान तोड़कर चोरी, ₹12.5 हजार नगदी और मोबाइल पार

भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम नौगड़ी में एक चॉइस सेंटर एवं किराना दुकान से अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर दुकान का रोशनदान तोड़कर गल्ले में रखे ₹12,500 नगद व मोबाइल पार कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नौगड़ी निवासी पीड़ित कुंजबिहारी पटेल का गाँव के ही भैंसाखुरी रोड पर कंप्यूटर चॉइस सेंटर और किराना दुकान का संचालन करते हैं.

जो 09 अक्टूबर 2026 की रात करीब 07:00 बजे अपने दुकान के गल्ले में ₹12,500 नगद 500 व 200 रुपये के नोट और एक इस्तेमाल किया हुआ रियलमी कंपनी का मोबाइल अनुमानित कीमत ₹5,000 रखकर ताला लगाकर अपने घर चले गए थे.

इसके बाद अगले दिन 10 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 06:00 बजे जब वे दुकान खोलने पहुँचे, तो देखा कि दुकान का रोशनदान टूटा हुआ था, जहाँ अज्ञात चोर ने रात के अंधेरे में रोशनदान तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखे कुल ₹17,500 मूल्य के मशरूका नगदी ₹12,500 व ₹5,000 का मोबाइल चोरी कर फरार हो गया.

इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  की धारा 305(A) और 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें