महासमुंद : यात्री बसों में इन्हें निःशुल्क यात्रा के लिए मिल... - CG Sandesh

महासमुंद : यात्री बसों में इन्हें निःशुल्क यात्रा के लिए मिलेगा बस पास

80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को यात्री बसों में निःशुल्क यात्रा के लिए मिलेगा बस पास

कार्यालयीन दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5ः30 बजे तक जमा कर सकेंगे आवश्यक दस्तावेज

परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को यात्री बसों में यात्रा के लिए निःशुल्क बस पास जारी किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि निःशुल्क बस पास प्राप्त करने के इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो नवीनतम फोटो जमा करने होंगे। 

इच्छुक आवेदक इन दस्तावेजों को जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद में कार्यालयीन दिवसों के दौरान सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक जमा कर सकते हैं। जिला परिवहन विभाग द्वारा पात्र वरिष्ठ नागरिकों से निर्धारित दस्तावेज जमा कर निःशुल्क बस पास की सुविधा का लाभ लेने की अपील की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें