सरायपाली : संकुल केंद्र कन्या में श्रुत लेखन (इमला) कार्यक्र... - CG Sandesh

सरायपाली : संकुल केंद्र कन्या में श्रुत लेखन (इमला) कार्यक्रम का सफल आयोजन

स्थानीय संकुल केंद्र कन्या सरायपाली में स्कूली बच्चों के भाषाई कौशल, शुद्ध वर्तनी और लेखन क्षमता के विकास के उद्देश्य से विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानन्द नायक के निर्देशन में संकुल स्तरीय श्रुत लेखन (इमला) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पूरा आयोजन संकुल प्राचार्य दिलीप कुमार नायक के कुशल नेतृत्व में एवं संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान संकुल के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता/कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा की समझ को मजबूत करना तथा लिखते समय होने वाली व्याकरणिक त्रुटियों को सुधारना है।

संकुल प्राचार्य दिलीप कुमार नायक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शुद्ध लेखन और इमला से छात्रों की एकाग्रता व सुनने की क्षमता का विकास होता है। संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान ने भी बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और शिक्षकों को नियमित रूप से ऐसे अभ्यास कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल के सभी प्रधानपाठक दिलचंद चौहान,सुनील कुमार खेस, संध्या पटेल, कृष्णा पटेल, दिनेश्वरी जगत, शिक्षक गौरी शंकर पटेल, प्रेमलता नायक ,यासमीन खान ,निषाद खान,नियति साहू, गणेश चौहान , कमलेश निराला का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें