सरायपाली : बीआरसी देवानंद नायक का स्कूलों में औचक निरीक्षण
आज दिनांक 14.10.2026 को समग्र शिक्षा जिला परियोजना कार्यालय जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ के आदेश क्रमांक 595/55/ लर्निंग आउटकम्स / 2026-27 महासमुंद दिनांक 8.10.2026 के तहत जिला स्तर चयनित विद्यालय शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेंद्री का निरीक्षण किया गया.
जिसमें कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों का लर्निंग आउटकम्स दक्षता जांच किया गया। विद्यालय के कक्षा में जाकर जांच किया गया जिसमें बच्चों क़ो वाटर' स फ़ॉर का लर्निंग आउटकम के बारे मे पूछा जिसमे सभी बच्चों ने सहभागिता निभाते हुए जावब दिया पानी का सही उपयोग पढ़ना ।
विद्यालय का शैक्षणिक स्तर बहुत अच्छा था।साथ ही साथ बीआरसी देवानंद नायक एवं संकुल समन्वयक बाराडोली ऋषि प्रधान द्वारा कक्षा आठवीं,सातवीं के बच्चों के साथ भी अध्यापन की गतिविधियों के बारे में जानकारियां प्राप्त की जिसमें कक्षा आठवीं के बच्चों को अंग्रेजी, हिंदी, गणित,विज्ञान और सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषयों के बारे में बच्चों को पूछा गया जिसमें अंग्रेजी में पार्ट्स ऑफ स्पीच के बारे में पूछा जिसमें बच्चों ने बहुत ही अच्छे ढंग से जवाब दिया इसके साथ ही सभी कक्षा के विद्यार्थियों को पहाड़ा पूछा गया जिसमें बच्चों ने अपनी सहभागिता प्रदान किया।
देवानंद नायक द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा प्रयास विद्यालय, nmms जैसे परीक्षा का अवलोकन किया जिसमे बच्चों द्वारा बताया गया की प्रतिदिवस 3.10 अर्थात अंतिम कालखंड मे परीक्षा की तैयारी किया जाता हैँ और पंजी भी प्रतिदिवस बनाया जाता हैँ। उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा की।इस निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।