मगधा यादव समाज छ.ग. विकासखंड सरायपाली में नुआखाई मिलन एवं सम... - CG Sandesh

मगधा यादव समाज छ.ग. विकासखंड सरायपाली में नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह की तैयारी जोर-शोर से

अत्यंत हर्ष का विषय है कि मगधा यादव समाज छ.ग., विकासखंड सरायपाली द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के गौरवशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

अतः परिक्षेत्र छुईपाली, पोड़ागढ़ एवं देवलभाटा के समस्त सामाजिक सचिवों से विनम्र निवेदन है कि वे निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर निर्धारित समय-सीमा में सूची उपलब्ध कराएँ।

1. प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन:

सत्र 2025-26 में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं की सूची तैयार करें तथा उनकी अंकसूची (मार्कशीट) की छायाप्रति संकलित कर दिनांक 21 अक्टूबर 2026 तक ब्लॉक सचिव के पास जमा करें।

2. उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक बंधुओं का चयन:

अपने-अपने परिक्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं तथा व्यापार, कृषि, दुग्ध व्यवसाय,गायन (गाहाक),वादन (बाहाक) क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले हर विधा से एक-एक व्यक्ति का चयन कर उनकी सूची निर्धारित प्रपत्र व तिथि तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें, नाम----, विधा का नाम ----, परिक्षेत्र का नाम ---,ताकि समारोह में उन्हें सम्मानित किया जा सके।

3. सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी:

अपने-अपने परिक्षेत्र के छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही, आवश्यक तैयारी करवाकर उन्हें निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल तक लाना सुनिश्चित करेंगे।

समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं से आग्रह है कि वे इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, वरिष्ठजनों का सम्मान करना तथा सामाजिक एकता एवं भाईचारे को सुदृढ़ करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

आइए, हम सभी मिलकर नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह को भव्य, गरिमामय एवं यादगार बनाएँ। समस्त स्वजातीय बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें