महासमुंद : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से गंगा ध्रुव को हर माह मिल रही 1500 रुपए की पेंशन
यह राशि उनके लिए आर्थिक सहायता का माध्यम बन गई है। पेंशन से वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और दैनिक जीवन में आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करने में मदद प्राप्त कर रही हैं। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना में आवेदन करने पर 1500 रुपए प्रति माह पेंशन सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है।
गंगा ध्रुव बताती हैं कि पेंशन प्राप्त करने से पहले अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्हें आर्थिक संसाधनों की चिंता रहती थी। स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों और रोजमर्रा में उपयोग होने वाली वस्तुओं की व्यवस्था करना उनके लिए महत्वपूर्ण था। ऐसे में उन्होंने पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रम विभाग में आवेदन किया। आवेदन के पश्चात उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये की पेंशन मिलने लगी, जिससे उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है।
वे बताती हैं कि हर महीने मिलने वाली पेंशन राशि का उपयोग वे अपनी सेहत का ध्यान रखने तथा दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में करती हैं। नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। गंगा ध्रुव ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।