बसना : दो अलग-अलग स्थानों से 44.5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब ज... - CG Sandesh

बसना : दो अलग-अलग स्थानों से 44.5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 44.5 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है.

भीखापाली में बोर हाउस के पास 35 लीटर महुआ शराब व गंजी जब्त

11 अक्टूबर 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भीखापाली निवासी होरीलाल बारले, भीखापाली से रामपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित बोर हाउस के पास महुआ शराब बनाकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है.

सुचना पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जर्मन की बड़ी गंजी में भरी हुई 35 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमत ₹7,000, एक पुरानी 5 लीटर की प्लास्टिक जरीकेन और गंजी कुल जुमला कीमत ₹7,120 जब्त की. 

नरसिंगपुर मोड़ पुलिया के पास 9.5 लीटर शराब के साथ पकड़ाया आरोपी

12 अक्टूबर 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जर्रा स्थित नरसिंगपुर मोड़ पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है.

सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी विक्रम बेहरा (40 वर्ष), पिता चमार प्रसाद बेहरा, निवासी ग्राम जर्रा को घेराबंदी कर हिरासत में लिया.

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाले मटमैले जरीकेन में भरी 9.5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमत ₹1,900 बरामद हुई. 

दोनों मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें