बसना : साढ़े नौ लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : साढ़े नौ लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

बसना पुलिस ने नरसिंगपुर मोड़ पुलिया के पास घेराबंदी कर साढ़े नौ लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से फोन पर सूचना मिली कि ग्राम जर्रा में नरसिंगपुर मोड़ पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है.

जिसकी सुचना पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को हिरासत में लिया, पूछताछ में उसने अपना नाम विक्रम बेहरा उम्र 40 वर्ष, पिता चमार प्रसाद बेहरा, निवासी ग्राम जर्रा बताया.
उक्त व्यक्ति की तलाशी में आरोपी के कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाले मटमैले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई करीब 9.5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब अनुमानित कीमत ₹1,900 जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध कायम किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें