बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की दहाड़, ‘जेलर 2’ ने पहले दिन बटोरे ... - CG Sandesh

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की दहाड़, ‘जेलर 2’ ने पहले दिन बटोरे 125 करोड़ से ज्यादा, कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

 मनोरंजन डेस्क। Jailer 2 Day 1 Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार दस्तक दी है। गुरुवार, 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 125.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, भारत में फिल्म की शुरुआती दिन की नेट कमाई 59.70 करोड़ रुपये रही। देशभर में इसके 16,599 शो दर्ज किए गए।

विदेशों से आए 55 करोड़ रुपये

‘जेलर 2’ की बड़ी ओपनिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी अहम योगदान रहा। फिल्म ने विदेशों में पहले दिन 55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत में इसका ग्रॉस कारोबार 70.25 करोड़ रुपये रहा। दोनों को मिलाकर फिल्म ने पहले ही दिन वैश्विक स्तर पर 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

तमिल संस्करण ने संभाली कमाई की कमान

घरेलू बाजार में फिल्म को सबसे ज्यादा कमाई तमिल संस्करण से हुई। इसके बाद तेलुगु संस्करण का योगदान रहा। हिंदी और कन्नड़ में भी फिल्म ने कारोबार दर्ज किया।

भाषापहले दिन की नेट कमाईतमिल43.35 करोड़ रुपयेतेलुगु12.50 करोड़ रुपयेहिंदी3.50 करोड़ रुपयेकन्नड़


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें