पति की हत्या कर सर्पदंश का ड्रामा रचने वाली पत्नी और प्रेमी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
मेरठ के चर्चित सांप कांड में कोर्ट ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। रविता ने अपने पति की हत्या को सर्पदंश से हुई मौत दिखाने के लिए शव पर सांप छोड़ने की साजिश रची गई थी। इससे पहले मामले की कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। सरकारी वकील ने रविता और अमरदीप को फांसी कीं मांग की। वहीं दोनों दोषियों रविता और अमरदीप ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। दूसरी तरफ अमित कश्यप की मां मुनेश देवी ने दोनों दोषियों के लिए फांसी की मांग की। पीड़ित परिवार भी कोर्ट पहुंचा था।
क्या है पूरा मामला?
मेरठ में सांप कांड हर किसी को सन्न कर दिया था। जब रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की हत्या की और मौत सर्पदंश से दिखाने का प्रयास किया। इसके लिए एक सांप लाकर लाश पर फेंका था। यह मामला भी देशभर में चर्चित हुआ था। बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में 12 अप्रैल 2025 की रात को घर के अंदर ही अमित कश्यप की हत्या पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर कर दी थी। सर्पदंश से मौत दिखाने के लिए लाश पर एक सांप छोड़ा था।
हत्या को सर्पदंश से मौत दिखाने की साजिश
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में एडीजे-12 की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट 7 अक्टूबर को रविता और प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया था। रविता और अमरदीप के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती थी। हत्या वाली रात भी दोनों के बीच 50 से ज्यादा बार बातचीत हुई। इसके अलावा अमरदीप को हत्या वाली रात घर से बाहर जाते देखा गया था।