बसना : बाथरूम का उपयोग करने गए बुजुर्ग दंपति से अभद्रता और म... - CG Sandesh

बसना : बाथरूम का उपयोग करने गए बुजुर्ग दंपति से अभद्रता और मारपीट, शिकायत पर केस दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम नरसिंगपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक बुजुर्ग महिला और उनके पति के साथ अश्लील गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नरसिंगपुर निवासी पीड़िता भूमिसुता बारीक (पति गोसाई बारीक) अपने पति व पुत्र दिवाकर बारीक के साथ निवास करती हैं. उनका अपना मकान मिट्टी का और जर्जर स्थिति में है. बुजुर्ग होने तथा घर में बाथरूम की सुविधा न होने के कारण, पीड़िता अपने पुत्र के बनाए मकान जहाँ उनके पुत्र की तलाकशुदा पत्नी सुवर्ण बारीक रह रही है में गई थीं.

घटना 17 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 10:00 से 10:30 बजे के बीच की है. पीड़िता भूमिसुता जब मकान में पहुँची, तो आरोपी सुवर्ण बारीक ने "मेरे घर में क्यों आए हो" कहते हुए उनसे अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी.

आरोपी सुवर्ण ने पीड़िता भूमिसुता के बाल पकड़कर हाथ-थप्पड़ से मारपीट की और दूर धकेल दिया, जिससे उनके बाएं पैर, घुटने, दाहिने हाथ और पीठ में चोटें आईं.

पीड़िता को पिटता देख जब उनके वृद्ध पति गोसाई बारीक बीच-बचाव करने पहुँचे, तो आरोपी सुवर्ण बारीक ने उनके साथ भी अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ और लात से मारपीट की, इससे उनके दोनों पैरों के घुटनों और पीठ में चोटें आईं.

घटना को देखकर गांव के ही प्रमोद बारीक ने मौके पर पहुँचकर बीच-बचाव किया और घायलों को उठाया. वहीँ शिकायत पर बसना पुलिस ने आरोपी सुवर्ण बारीक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें