बसना : बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के कार में तोड़फोड़ कर ... - CG Sandesh

बसना : बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के कार में तोड़फोड़ कर अश्लील गाली-गलौज, मारपीट और धारदार हथियार से हमला

बसना नगर के फोकटपारा तालाब के पास कार खराब होने के मामूली विवाद में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के कार में तोड़फोड़ कर अश्लील गाली-गलौज, मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साईं बिहार कॉलोनी वार्ड नं. 11, बसना निवासी पीड़ित अंकित भोई, जो वर्तमान में भंवरपुर में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं,  जो 16 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 10:30 बजे अपने साथी हरीश पटेल के साथ निजी कार क्रमांक CG 06 GU 7992 से जा रहे थे.

इसी दौरान फोकटपारा तालाब के पास अचानक कार खराब होकर सड़क पर बंद हो गई, पीड़ित जब कार चालू करने का प्रयास कर रहे थे, तभी आरोपी ओमी ढाभरा अपने एक अन्य साथी के साथ पहुँचा और "गाड़ी सड़क पर क्यों खड़ी की है" कहकर माँ-बहन की अश्लील गालियाँ देने लगा.

अधिकारी द्वारा कार खराब होने की बात समझाने के बावजूद आरोपियों ने उनकी एक न सुनी, अश्लील गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर कार के आगे व पीछे का कांच फोड़ दिया.

इसके बाद आरोपी ओमी ढाभरा ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और अपने पास रखे किसी लोहे के धारदार हथियार से पीड़ित के कमर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया, जिससे गंभीर चोट आने के कारण काफी खून बहने लगा.

घटना के समय कार में मौजूद अंकित भोई के साथी हरीश पटेल ने पूरी वारदात देखी और बीच-बचाव किया, इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई और लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई.

बसना पुलिस ने आरोपी ओमी ढाभरा एवं 01 अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 324(4), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें