सांकरा : देवसराल चौक में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार. - CG Sandesh

सांकरा : देवसराल चौक में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.

सांकरा पुलिस ने ग्राम देवसराल चौक में दबिश देकर एक आरोपी से अवैध देशी शराब और बिक्री की नगद राशि जब्त की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को सांकरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवसराल चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मानक पटेल पिता धन साय पटेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी देवसराल, थाना सांकरा बताया.

तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद एक गुलाबी रंग के झोले से 03 नग सुपर-36 प्लेन देशी शराब (180 ml), 09 नग शेरा देशी शराब (180 ml), ₹200 बिक्री की नगद राशि कुल कीमत ₹1,160 जप्त की गई.

मामले में आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) का संज्ञेय अपराध होने पर पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें