पवन सिंह को बलिया कोर्ट से झटका, पेशी पर नहीं पहुंचे तो लगा ... - CG Sandesh

पवन सिंह को बलिया कोर्ट से झटका, पेशी पर नहीं पहुंचे तो लगा 3 हजार रुपये का हर्जाना

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पत्नी ज्योति सिंह की ओर से दाखिल भरण-पोषण याचिका के मामले में उन्हें बलिया की अदालत से झटका लगा है. निर्धारित तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं होने पर अपर परिवार न्यायालयa ने पवन सिंह पर 3,000 रुपये का हर्जाना लगाया है. साथ ही उन्हें अगली सुनवाई की पर अदालत मी उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. यह मामला फिलहाल न्यायालय में चल रहा है.

पत्नी ज्योति सिंह ने की 5 लाख रुपये महीने की मांग

कोर्ट सूत्रों के अनुसार, ज्योति सिंह ने लगभग तीन साल पहले बलिया में भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की थी. इसमें उन्होंने पवन सिंह से हर महीने पांच लाख रुपये भरण-पोषण के रूप में देने की मांग की है. इस मामले की सुनवाई अपर परिवार न्यायालय के न्यायाधीश कमलापति की अदालत में चल रही है. हालांकि अभी तक भरण-पोषण की राशि को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं आया है.

पेशी पर गैरहाजिरी के कारण लगा जुर्माना

सुनवाई के लिए निर्धारित डेट पर पवन सिंह अदालत में उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद न्यायालय ने उन पर 3,000 रुपये का हर्जाना लगाया और अगली तरीख पर पेश होने का आदेश दिया. बताया जा रहा है कि इससे पहले पवन सिंह इस मामले में अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं.

ज्योति सिंह की ओर से पेश किए गए साक्ष्य

बता दें कि मामले की सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह के वकील ने अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं. फिलहाल इन साक्ष्यों पर प्रोसेस चल रही है. दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्य सुनने के बाद ही अदालत इस मामले में आगे का निर्णय लेगी.

पिछली पेशी के दौरान हुआ था हंगामा

इससे पहले पवन सिंह की पेशी के दौरान अदालत परिसर में शोर-शराबा होने की बात सामने आई थी. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बीच में आना पड़ा था. अब गैरहाजिरी के कारण हर्जाना लगाए जाने के बाद मामले की अगली सुनवाई पर सबकी नजरें रहेंगी.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें