बसना : दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धम... - CG Sandesh

बसना : दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामले में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 4 लाख रुपये की वसूली, बसना पुलिस ने की निर्णायक कार्रवाई।

पीड़िता के शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस की तेज विवेचना, 05 आरोपियों के बाद फरार मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार।

वर्ष 2021-22 से जारी शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला: फरार आरोपी की पतासाजी कर पुलिस ने दबोचा।

मुख्य आरोपी को फरार कराने में मदद के आरोप में पिता पर भी कार्रवाई, बसना पुलिस ने कसा शिकंजा।


थाना बसना क्षेत्र में पीड़िता के साथ दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने, ब्लैकमेलिंग और करीब 4 लाख रुपये की अवैध वसूली के गंभीर मामले में बसना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस प्रकरण में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी को फरार होने में सहायता करने के मामले में उसके पिता के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।


थाना बसना के अपराध क्रमांक 572/26 धारा 64(1), 77, 79, 308(2), 351(2), 61, 65(1), 70 बीएनएस, 66ई, 67, 67ए आईटी एक्ट एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने तथा उसका अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर लगभग 4,00,000 रूपये वसूलने के मामले में बसना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। प्रकरण के 02 मुख्य आरोपी घटना के प्रारंभ (वर्ष 2021-22) के समय 18 वर्ष से कम उम्र के थे, जिनके द्वारा अपराध की निरंतरता में बालिग होने के पश्चात भी वर्ष 2026 तक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लगातार पीड़िता का शोषण एवं ब्लैकमेलिंग कर अवैध वसूली का अपराध कारित किया गया है। दिनांक 13/10/2026 को पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपियों से मोबाईल जप्त करते हुए दिनांक 14/10/2026 को प्रकरण के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी (वर्तमान उम्र 22 वर्ष) को भी पुलिस द्वारा पतासाजी कर दिनांक 18/10/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्य आरोपी को फरार होने में सहायता करने के मामले में उसके पिता अनिश दयाला की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 249(A) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:-*
1- वकाश दयाला पिता एजाज दयाला उम्र 25 साल साकिन वार्ड नं. 01 बसना थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.)
2- मो. उमर खान पिता स्व. अख्तर खान उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं. 14 बसना थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.)
3- ठाकुर राम साहू पिता जवाहर लाल साहू उम्र 28 वर्ष साकिन रसोड़ा वार्ड नं. 07 थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.)
4- अब्दुल सलाम मुसानी पिता गफ्फार मुसानी उम्र 26 साल साकिन वार्ड नं. 10 बसना थाना बसना जिला महासमुंद।
5- अनिश दयाला साकिन वार्ड नं. 02 बसना थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.) (मुख्य आरोपी को फरार कराने में सहयोग करने पर धारा 249(A) बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही)
6- अन्य 02 आरोपी (घटना प्रारंभ के समय 18 वर्ष से कम उम्र एवं वर्तमान में उम्र 22 वर्ष, जिनके द्वारा बालिग होने के पश्चात भी निरंतर अपराध कारित किया गया है)


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें