महासमुंद : खनिज विभाग द्वारा मुरूम के अवैध खनन करते एक चैन माउंटेन मशीन जप्त किया गया
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप खनिज विभाग द्वारा जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज खनिज टीम द्वारा ग्राम झगरेनडीह से कुशभांठा सड़क के निर्माण के लिए रामपुर के शासकीय/निजी भूमि से मुरूम उत्खनन कर रहे चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर सील किया गया।
पीडब्ल्यूडी अंतर्गत सड़क का निर्माण दीपक अग्रवाल कम्पनी शिवरीनारायण द्वारा किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत की जाएगी। कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश, सहायक खनिज अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार साहू, सिपाही प्रशांत कालू एवं मनीष ढीढी उपस्थित रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें