सांकरा : फॉरेस्ट ऑफिस के सामने बाइक खड़ी करने की बात पर मारपी... - CG Sandesh

सांकरा : फॉरेस्ट ऑफिस के सामने बाइक खड़ी करने की बात पर मारपीट, कॉलर पकड़कर दी धमकी

थाना सांकरा अंतर्गत फॉरेस्ट ऑफिस के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने की बात को लेकर एक कंप्यूटर दुकान संचालक के साथ अश्लील गाली-गलौज, कॉलर पकड़कर जान से मारने की धमकी और हाथ-मुक्कों से मारपीट का मामला सामने आया है.  जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सांकरा निवासी प्रार्थी रूपेश साव सांकरा में कंप्यूटर की दुकान संचालित करते हैं, जो 18 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:45 बजे फॉरेस्ट ऑफिस के सामने अपनी मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे.

इसी दौरान पीछे से ग्राम सांकरा के ही तीन युवक सागर यादव, शोभाराम यादव और तुषार यादव अपनी मोटरसाइकिल से वहाँ पहुँचे और रूपेश को देखकर "यहाँ पर क्यों खड़े हो?" कहते हुए गाली-गलौज करने लगे.

रूपेश साव ने उनसे कहा कि "सामने काफी जगह है, आप वहाँ से चले जाइए" और खुद भी अपनी बाइक आगे बढ़ा ली, तो तीनों युवकों ने पीछे से आकर उन्हें घेर लिया, और माँ-बहन की अश्लील गालियाँ देते हुए रुपेश की कॉलर पकड़ ली और जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी.

इस हमले में पीड़ित रूपेश के सिर और बाएँ हाथ की कोहनी के पास चोट आई है. घटना के समय मौके पर मौजूद गोविंद साहू और अमित जगदल्ला ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और पीड़ित की जान बचाई.

मामले की शिकायत पर आरोपी सागर यादव, शोभाराम यादव और तुषार यादव के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS का अपराध दर्ज किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें