सांकरा : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज ... - CG Sandesh

सांकरा : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत

थाना सांकरा क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर जोंक नदी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कउहाकुड़ा सराईपाली थाना तेन्दूकोना निवासी अधीन कुमार चौहान (47 वर्ष) 19 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:00 बजे अपनी पत्नी उर्मिला बाई चौहान (42 वर्ष) को अपनी बजाज सीटी 100 बाइक क्रमांक CG 04 C 0443 में बैठाकर डॉक्टर के पास इलाज हेतु भगतदेवरी जा रहे थे.

इसी दौरान सुबह करीब 11:00 बजे जैसे ही वे ग्राम सांकरा स्थित जोंक नदी पुल एनएच 53 क्रास कर आगे बढ़े, तभी पीछे से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HA 3342 के चालक ने अत्यंत तेज, लापरवाही और खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी.

इस हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उर्मिला बाई चौहान को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं. दुर्घटना के बाद पीड़िता को तत्काल शासकीय अस्पताल सांकरा ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद पिथौरा और फिर झलप रेफर किया गया.

स्थिति में सुधार न होने पर 20 जुलाई को उन्हें महानदी अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान 23 जुलाई 2026 की रात करीब 11:48 बजे पीड़िता की मृत्यु हो गई. डॉक्टर की पीएम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण एक्सीडेंटल चोटों को बताया.

जिसपर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक कलीम खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  की धारा 281, 106(1) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें