सांकरा : पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद, आपस में भिड़े दोनों... - CG Sandesh

सांकरा : पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद, आपस में भिड़े दोनों पक्षों के लोग

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम ढोढरकसा में पुरानी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए. घटना में दोनों ओर से अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई. पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर परस्पर अपराध दर्ज किया है.

पत्नी का आरोप : पति और ससुर ने की मारपीट

प्रार्थीया कृष्णा साई (25 वर्ष) ने सांकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 7:00 से 8:00 बजे के बीच पुरानी घरेलू बात को लेकर उनके पति राजेश साई और ससुर नुराधन साई अश्लील गालियाँ देने लगे और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे.

जब पीड़िता ने अपने भाई कान्हा साहू और चाचा टिकेश्वर साहू को बुलाकर बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. मारपीट में कृष्णा साई के हाथ, सीना, कंधा, सिर और उनके भाई और चाचा को चोटें आई हैं.

पति का आरोप : ससुराल वालों ने घर आकर पीटा

दूसरी ओर, प्रार्थी राजेश साई (34 वर्ष) ने भी थाने में काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई है, राजेश का आरोप है कि घटना के समय पत्नी कृष्णा साई के साथ विवाद होने पर उसने अपने भाई कान्हा साहू और चाचा टिकेश्वर साहू को बुला लिया, जिन्होंने घर पहुँचकर गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए राजेश के साथ मारपीट की.

जब राजेश के वृद्ध पिता नुराधन साई बीच-बचाव करने आए, तो टिकेश्वर साहू ने उनके साथ भी मारपीट की. इस हमले में राजेश के सिर, हाथ, पीठ और उनके पिता के चेहरा, पीठ  में चोट लगी.

सांकरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत क्रास मामला दर्ज कर लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें