सरायपाली : सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, इलाज ... - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान तोड़ा दम.

सरायपाली जय स्तंभ चौक के पास सड़क पार कर रही एक 77 वर्षीया बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी. जिसके बाद हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुसमीसरार थाना बलौदा, निवासी शांति रूबी भोई (उम्र 77 वर्ष, पति रूसीराम भोई) 1 जून 2026 की सुबह लगभग 8:00 बजे मुड़पहार से बस में सवार होकर सरायपाली आईं और सुबह करीब 9:00 बजे सरायपाली में बस से उतरकर पैदल बस स्टैंड की ओर जा रही थीं.

इसी दौरान सरायपाली के जय स्तंभ चौक के पास जब वृद्धा सड़क पार कर रही थीं, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उन्हें सीधे टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में वृद्धा को गंभीर चोटें आईं.

घटना के तुरंत बाद घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महासमुंद रेफर कर दिया गया, जहाँ जिला अस्पताल में शाम 5:20 बजे भर्ती कराए जाने के बाद, शाम करीब 5:45 बजे डॉक्टरों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जिसपर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें