महासमुंद : बैंक के बाहर खड़ी एक स्कूटी की डिक्की से नगदी पार
महासमुंद के बीटीआई रोड पर एक्सिस बैंक के सामने बैंक के बाहर खड़ी एक स्कूटी की डिक्की से अज्ञात चोर ने ₹58,130 नकदी पार कर दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, मेघबसंत कॉलोनी महासमुंद निवासी 19 अक्टूबर 2026 को अपनी दुकान के कलेक्शन का ₹58,130 नगद एक बैग में भरकर अपनी स्कूटी की डिक्की में रखे थे और दोपहर करीब 3:25 बजे वे बीटीआई रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने स्कूटी खड़ी कर किसी काम से बैंक के अंदर चले गए.
इसके लगभग 10 मिनट बाद, दोपहर 3:35 बजे जब धरमचन्द जैन बैंक से बाहर आकर पासबुक रखने के लिए स्कूटी की डिक्की खोले, तो कलेक्शन का पैसों से भरा बैग गायब था.
घटना के तुरंत बाद धरमचन्द जैन ने अपने भतीजे सौरभ लूनिया को इस वारदात की जानकारी दी और थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीकृत किया है.