बागबाहरा : 29 वर्षीया विवाहिता हुई लापता
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम मौलीमुड़ा से एक 29 वर्षीया विवाहिता के बिना बताए कहीं चले जाने और लापता होने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मौलीमुड़ा निवासी देवनाथ मिर्धा (32 वर्ष) की पत्नी संजू मिर्धा (उम्र 29 वर्ष) 14 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 2:00 बजे बिना बताए कहीं चली गई हैं, जो आज तक घर वापस नहीं लौटी हैं. संजू का परिजनों द्वारा हर संभावित स्थान पर पतासाजी की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.
लापता महिला की सुरक्षा और ठिकाना अज्ञात होने के कारण पुलिस ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाने या अवैध रूप से बंधक बनाकर रखे जाने की संभावना पर धारा 140(3) के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें