बागबाहरा : दुर्गा विसर्जन देखने गए राजमिस्त्री के सूने मकान ... - CG Sandesh

बागबाहरा : दुर्गा विसर्जन देखने गए राजमिस्त्री के सूने मकान का ताला तोड़कर नकद समेत लाखों के जेवर पार.

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरनादादर में दुर्गा विसर्जन देखने गए एक राजमिस्त्री के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकद और सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली.  जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक यादव (उम्र 30 वर्ष), निवासी हरनादादर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 1:00 बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ घर का मुख्य दरवाजा लॉक करके दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया था. जहाँ से  शाम लगभग 4:00 बजे जब वापस लौटा, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया.

कार्तिक यादव द्वारा घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी का भी ताला टूटा मिला. तथा अलमारी में रखे 3 नग सोने के लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक नग चांदी की करधन (कुल अनुमानित कीमत ₹30,000) तथा ₹50,000 नकद गायब थे.

बताया गया कोई अज्ञात चोर सूनेपन का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता  की धारा 305(a) और 331(3) के तहत अपराध पंजीकृत किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें