सांकरा : किराना दुकान से 10 हजार नगदी पार, सीसीटीवी में शटर ... - CG Sandesh

सांकरा : किराना दुकान से 10 हजार नगदी पार, सीसीटीवी में शटर के ऊपर से घुसता दिखा गांव का ही युवक

सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक किराना दुकान से ₹10,000 की नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है. यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई है. जिसमे गांव का ही एक युवक शटर के ऊपर से अंदर घुसते हुए दिखाई दिया है. इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

ग्राम बल्दीडीह निवासी राजू डडसेना ने बताया कि वह हाईवे किनारे किराना दुकान संचालित करता है. जहाँ 18 अक्टूबर की रात उसने दुकान के गल्ले में 500 रुपये के 2 नोट, 200 रुपये के 20 नोट, 100 रुपये के 25 नोट और 50 रुपये के 50 नोट कुल ₹10,000 रखे थे. और 19 अक्टूबर की रात 9:00 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया.

इसके बाद अगले दिन 20 अक्टूबर 2026 की सुबह 7:00 बजे जब उसने दुकान खोली, तो दराज में रखी पूरी रकम गायब थी.

संदेह होने पर जब राजू ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की, तो 19 और 20 अक्टूबर की दरमियानी रात गांव का ही अनिल यादव (पिता बरत यादव) दुकान के शटर के ऊपर से अंदर दाखिल होता हुआ दिखाई दिया.

वहीँ इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनिल यादव के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज किया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें