बसना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संभावित गढ़फुलझर आगमन को... - CG Sandesh

बसना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संभावित गढ़फुलझर आगमन को लेकर कलेक्टर श्री लंगेह ने किया स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शनिवार, 24 अक्टूबर को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। रामचंडी 2026 के अवसर पर बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अधिकारियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर एवं परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन से संबंधित आवश्यक तैयारियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कोलता समाज के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना प्रस्तावित है। साथ ही बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज रायपुर के अध्यक्ष गिरधारी साहू अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संबलपुर लोकसभा ओड़िशा, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार धमेंद्र प्रधान, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, सासंद महासमुंद रूपकुमारी चैधरी, विधायक बसना डाॅ सम्पत अग्रवाल शामिल होंगे। 

इसी तरह विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली चातुरीनंद, विधायक रायपुर पुरन्दर मिश्रा एवं पूर्व विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह शामिल होंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें