महासमुंद : आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल एवं अधिनियम के प्रावधानों पर प्रशिक्षण 28 अक्टूबर को
सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों तथा आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान करने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 28 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा।
प्राप्त निर्देशों के अनुसार संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पदनामित लोक सूचना अधिकारियों (पीआईओ) एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों (एफएओ) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में सूचना का अधिकार अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों तथा आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
यह प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित कार्यालयों एवं विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।