तेन्दूकोना : शराब पीकर घर पहुँचे बड़े बेटे ने पिता पर फावड़े... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : शराब पीकर घर पहुँचे बड़े बेटे ने पिता पर फावड़े से किया हमला, सिर पर आई गंभीर चोट

तेन्दूकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी बुंदेली के बीचपारा ग्राम बुंदेली में शराब के नशे में धुत बड़े बेटे द्वारा अपने ही पिता पर फावड़े से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रशांत साहू (उम्र 19 वर्ष, निवासी बीचपारा बुंदेली) ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 की देर रात लगभग 11:40 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर ही था. उसी समय उसका बड़ा भाई बालेश कुमार साहू अत्यधिक शराब के नशे में घर पहुँचा और बिना वजह हो-हल्ला व गाली-गलौज करने लगा.

हंगामा सुनकर घर के आंगन में निकले पिता रिखीराम साहू ने जब बालेश को शराब पीने और गाली देने से मना किया, तो आरोपी अचानक आक्रोशित हो उठा. उसने पिता को माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए आंगन में रखे फावड़े (रापा) से उनके सिर पर दे मारा. फावड़ा लगते ही उसके पिता के सिर व माथे से तेज खून बहने लगा.

घटना के दौरान प्रार्थी प्रशांत साहू और उसकी मां जानकी साहू ने तुरंत बीच-बचाव कर पिता की जान बचाई. इसके बाद घायल पिता को उपचार के लिए ले जाया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बालेश कुमार साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 115(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें