सरायपाली : बेटे के 200 रुपये उधार न चुकाने पर पिता को पीटा. - CG Sandesh

सरायपाली : बेटे के 200 रुपये उधार न चुकाने पर पिता को पीटा.

सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमगांव में मात्र 200 रुपये के उधारी लेनदेन को लेकर एक बुजुर्ग किसान के साथ गाली-गलौज और डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है.

पीड़ित मदन चौहान ने बताया कि उसके बेटे अमरनाथ चौहान ने गांव के ही मनोज श्रीवास से 200 रुपये उधार लिए थे. जिसे 22 अक्टूबर 2026 की दोपहर लगभग 2:30 बजे आरोपी मनोज श्रीवास उधारी के पैसे मांगने उनके घर के आंगन में आया. उस समय पीड़ित मदन अमरनाथ घर पर मौजूद नहीं था.

मदन चौहान जब दुकान से सामान लेकर घर लौटा, तो आरोपी मनोज श्रीवास उधारी का पैसा न मिलने की बात पर गाली-गलौज कर रहा था. इसपर पीड़ित मदन चौहान ने जब शांत कराते हुए कहा कि "मेरा बेटा सरायपाली गया है, जैसे ही वापस आएगा मैं आपके पैसे दिलवा दूंगा", तो इतना सुनते ही आरोपी अचानक आवेश में आ गया.

तथा आरोपी मनोज श्रीवास ने मदन को जान से मारने की धमकी देते हुए माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं और पास रखे डंडे व हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी. हमले में पीड़ित के सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा.

घटना के वक्त मौके पर मौजूद पीड़ित मदन चौहान की बहू कुमारी चौहान और अंगद चौहान ने तुरंत बीच-बचाव कर आरोपी से छुड़ाया.

घटना के बाद लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें