खल्लारी : 3.5 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त
खल्लारी पुलिस ने 22 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम आंवराडबरी में आरोपी के बाड़ी के पीछे ग्राम आंवराडबरी में शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी गोविंद नेताम पिता राजाराम नेताम उम्र 42वर्ष निवासी ग्राम आंवराडबरी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक हरा रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन के अंदर 3.5 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 700 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें