खल्लारी : 19 वर्षीया युवती के लापता होने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

खल्लारी : 19 वर्षीया युवती के लापता होने पर मामला दर्ज

खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 12 खल्लारी से एक 19 वर्षीया युवती के लापता होने का मामला सामने आया है.

बताया गया कि युवती 20 अक्टूबर 2026 की दोपहर लगभग 3:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जो काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहाँ उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई अपता-पता नहीं चला.

युवती की सुरक्षा अज्ञात होने के कारण, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने या छिपाकर रखे जाने की संभावना पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीकृत किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें