महासमुंद : 17 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष एवं छूटे हुए मतदाताओं... - CG Sandesh

महासमुंद : 17 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष एवं छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने जगह-जगह लगाए जा रहे शिविर

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में अब विशेष अभियान के तहत 17 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष तथा छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने की कार्रवाई तेज गति से जारी है। 

महाविद्यालयों, मतदान केन्द्र एवं स्कूलों में जागरूकता अभियान के साथ बीएलओ द्वारा विशेष शिविर का आयोजन कर ऐसे पात्र मतदाताओं को फाॅर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। आज दिनांक तक जिले में 8 लाख 476 मतदाता है, जबकि अभियान के तहत अभी तक 5600 नए और छूटे हुए मतदाता जोड़े गए हैं।

इसी क्रम में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बम्हनी में अयोजित शिविर में नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 60 से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया तथा उन्हें मतदाता पंजीयन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा विशेष शिविर एवं पंजीयन के माध्यम से फाॅर्म-6 में नाम जोड़े जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 28 एवं 29 अक्टूबर को विशेष शिविर सभी मतदान केन्द्रों में लगाए जाएंगे। यहां पात्र नागरिक अपने नाम जुड़वा सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें