महासमुंद : आदित्य हॉस्पिटल की पार्किंग सेमोटरसाइकिल चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : आदित्य हॉस्पिटल की पार्किंग सेमोटरसाइकिल चोरी

महासमुंद शहर के आदित्य हॉस्पिटल परिसर स्थित पार्किंग से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मोतीलाल ध्रुव निवासी ग्राम बरबसपुर, थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार ने बताया कि 19 अक्टूबर 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LW 5788 अनुमानित कीमत ₹10,000 से महासमुंद आया था.

मोतीलाल ने दोपहर लगभग 12:30 बजे अपनी बाइक आदित्य हॉस्पिटल के पास स्थित पार्किंग में खड़ी की और अस्पताल के अंदर चला गया. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे जब वह वापस बाहर लौटा, तो उसकी मोटरसाइकिल वहां गायब थी.

मोतीलाल ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें