महासमुंद : 'माता आई है' कहकर युवक पर फेंका नारियल, एक दांत ट... - CG Sandesh

महासमुंद : 'माता आई है' कहकर युवक पर फेंका नारियल, एक दांत टूटा

महासमुंद शहर के महामाया तालाब के पास अंबेडकर चौक की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक युवक पर जानबूझकर नारियल फेंककर हमला करने का मामला सामने आया है. जिससे युवक का एक दांत टूट गया और दो दांत हिलने लगे हैं.

पीड़ित सौभाग्य यदु निवासी वार्ड नंबर 27 कौशिक कॉलोनी, महासमुंद ने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 की देर रात लगभग 11:00 बजे अंबेडकर चौक की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए महामाया तालाब ले जाई जा रही थी. जुलूस जब तालाब के पास पहुँचा, तभी महामाया पारा निवासी रितु यादव ने 'मुझे माता आई है' कहते हुए सौभाग्य यदु पर नारियल फेंककर मार दिया.

जिससे नारियल सीधे सौभाग्य यदु के मुंह पर जाकर लगा, जिससे उसके मुंह के नीचे का एक दांत टूटकर गिर गया और दो अन्य दांत हिलने लगे. जब सौभाग्य यदु ने रितु यादव का को कहा कि आपने जानबूझकर मुझे नारियल मारा है, तो मौके पर मौजूद सोहन राजपूत (बैगा) बहस करने लगा.

आरोप है कि सोहन राजपूत (बैगा) ने सौभाग्य यदु को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और कहा कि "रितु यादव के ऊपर माता आई है, तुझे जो करना है कर ले." घटना के वक्त विसर्जन जुलूस में शामिल मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रितु यादव और सोहन राजपुत के विरुद्ध अपराध धारा 117(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS दर्ज किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें