Bilaspur Local News: 10 थानेदारों का प्रभार बदला, नई पदस्थाप... - CG Sandesh

Bilaspur Local News: 10 थानेदारों का प्रभार बदला, नई पदस्थापना की गई

Bilaspur Local News: बिलासपुर. जिले में कानून व्यवस्था में कसावट लाने और तीन थाना प्रभारियों की लगातार शिकायतें आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने थानों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है. और बिलासपुर के 10 थानेदार समेत एक उपनिरीक्षक की नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार 10 निरीक्षकों और एक सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है. (Bilaspur Police Transfer News 2026)

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अजय साहू को जिला विशेष शाखा से थाना बिल्हा भेजा गया है. निरीक्षक विवेक पाण्डेय को कोतवाली कार्यालय से थाना तोरवा, जबकि निरीक्षक शनीप रात्रे को रक्षित केंद्र से थाना तारबाहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. निरीक्षक किशोर केंवट को थाना सिविल लाइन से थाना सिरगिट्टी, तोपसिंह नवरंग को थाना बिल्हा से सिटी कोतवाली और रविशंकर तिवारी को थाना तारबाहर से थाना सिविल लाइन भेजा गया है. (Bilaspur Police Transfer News 2026)

 निरीक्षक वाईपी सिंह को थाना सिरगिट्टी से जिला विशेष शाखा, जबकि निरीक्षक रजनीश सिंह को थाना तोरवा से रक्षित केंद्र बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है. निरीक्षक अनिल अग्रवाल को समंस वारंट शाखा और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से थाना चकरभाठा भेजा गया है. इसी तरह निरीक्षक भावेश शेण्डे को थाना चकरभाठा से समंस वारंट शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है. सहायक उप निरीक्षक शोभनाथ यादव को जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है. आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें