बसना : 35 वर्षीया महिला के लापता होने पर मामला दर्ज
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम टांगापासा से एक 35 वर्षीया शादीशुदा महिला के लापता होने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्रार्थी श्यामलाल कोडाकू ने बताया कि उसकी पत्नी टिकेश्वरी कोडाकू (उम्र 35 वर्ष) बीते 17 अक्टूबर 2026 की देर रात लगभग 3:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास, गांव में तथा अपने सभी रिश्तेदारों के यहाँ उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.
महिला की सुरक्षा अज्ञात होने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने या छिपाकर रखे जाने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें