पिथौरा : अलमारी का लॉकर तोड़कर नकद राशि और चांदी के सिक्के क... - CG Sandesh

पिथौरा : अलमारी का लॉकर तोड़कर नकद राशि और चांदी के सिक्के की चोरी, सीसीटीवी हार्डडिस्क भी उखाड़ा

पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेमरा स्थित श्रीराम राईस मिल में दशहरे की छुट्टी के दौरान अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने ऑफिस के अंदर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर नकद राशि और चांदी के सिक्के के साथ-साथ पहचान छिपाने की नीयत से सीसीटीवी कैमरे का एनवीआर (NVR) और हार्डडिस्क भी पार कर दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

राईस मिल संचालक कैलाशचंद अग्रवाल ने बताया कि ग्राम मेमरा में 19 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 7:00 बजे वे मिल बंद करके अपने घर चले गए थे. इसके अगले दिन 20 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) पर्व के उपलक्ष्य में राईस मिल पूरी तरह बंद था.

इसके बाद 21 अक्टूबर 2026 की दोपहर लगभग 1:00 बजे जब संचालक राईस मिल पहुँचे और ऑफिस का मुआयना किया, तो अंदर रखी गोदरेज अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला. लॉकर की जांच करने पर उसमें रखे सामान गायब थे.

जिसमे नकद राशि ₹1,25,000 रुपये, चांदी का सिक्का 10 ग्राम मूल्य लगभग ₹1,000 रुपये, CCTV का सामान NVR हार्डडिस्क सहित एवं 2 नग POA स्विच (8 पोर्ट) मूल्य लगभग ₹10,000 रुपये, कुल कीमत ₹1,36,000 रुपये चोरी कर लिए गए.

शातिर चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने और पहचान छुपाने की नीयत से ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग करने वाली हार्डडिस्क/NVR और नेटवर्क स्विच भी उखाड़कर अपने साथ ले गए.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें