सरायपाली : 4 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

सरायपाली : 4 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने बैतारी चौक के पास दबिश देकर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 की सुबह सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बैतारी चौक पर एक व्यक्ति प्लास्टिक जरकीन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दो स्वतंत्र गवाहों को साथ लिया और मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी.

मौके पर पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश गार्डिया (पिता गंगाराम गार्डिया, उम्र 56 वर्ष, निवासी भोथलडीह, थाना सरायपाली) बताया.

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक 5 लीटर क्षमता वाले सफेद प्लास्टिक जरकीन में भरी 04 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹800) बरामद हुई.

मामले में आरोपी रमेश गार्डिया का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) का पाए जाने पर अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें