पटेवा : मुंगई माता मंदिर के सामने से मोटरसायकल चोरी
पटेवा थाना अंतर्गत मुंगई माता मंदिर के सामने ग्राम बावनकेरा से एक मोटरसायकल चोरी होने की घटना सामने आई है, मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छिदौली निवासी गोवर्धन प्रसाद सोनी 17 अक्टूबर 2026 को एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG06GM-2946 से मुंगई माता मंदिर दर्शन करने आया था, तथा दोपहर करीबन 01 बजे मोटर सायकल को मंदिर के सामने खडीकर दर्शन करने उपर गया था.
दर्शन करने के बाद करीबन 03 बजे गोवर्धन नीचे आया और देखा तो मोटर सायकल वहां पर नही था. जिसका आस-पास पता किया कोई पता नही चला. मोटर सायकल क्रमांक CG06GM-2946 किमती करीबन 8,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें