तुमगांव : 24 वर्षीय युवक के लापता होने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

तुमगांव : 24 वर्षीय युवक के लापता होने पर मामला दर्ज

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गुडरूडीह से एक 24 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. युवक बीते 20 जुलाई 2026 की रात 'बाजा बजाने जा रहा हूँ' कहकर घर से निकला था, जो आज तक वापस नहीं लौटा. परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

प्रार्थीया चंद्रिका यादव (पति रमेश यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम गुडरूडीह) ने तुमगांव थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र भेखलाल यादव (उम्र 24 वर्ष) बीते 20 जुलाई 2026 की रात लगभग 10:00 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह बाजा बजाने जा रहा है. इसके बाद वह घर वापस नहीं आया. परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें